35 से 40 की उम्र के बाद बिल्कुल बंद कर दें इन चीजों का सेवन, शरीर स्वस्थ और फिट रहेगा

 दोस्तों यदि आप मेरे चैनल नए हैं तो फॉलो बटन दबाकर मेरे चैनल को फॉलो जरूर करें ताकि रोज ऐसी जानकारी आप सभी पढ़ सके।

Third party image reference

दोस्तों हमारा खानपान ही हमे सेहतमंद या बीमार बनाता है। यदि आप 35 की उम्र के बाद शरीर में कई तरह के परिवर्तन होते हैं। इसलिए इस उम्र में खाने पीने पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। आज मैं आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताने वाली हूं जिसका सेवन 35 से 40 की उम्र के बाद नहीं करना चाहिए।

Third party image reference

1) मीठी चीजों का सेवन- 35 साल की उम्र के बाद मीठी चीजों या फिर चीनी का सेवन बेहद कम कर देना चाहिए। मिठाइयाँ, चॉकलेट, कोल्डड्रिंक्स इनका सेवन लगभग न के बराबर ही करना चाहिए। और अगर आप चाय का भी सेवन करते हैं। तो बिल्कुल कम मात्रा में या फिर गुड़ डालकर चाय का सेवन करें। इससे मोटापा और हड्डियाँ कमजोर होने के अलावा डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है।

Third party image reference

2) चाय या कॉफ़ी- चाय या कॉफ़ी में कैफीन होता है। ज्यादा चाय पीने से हाई ब्लडप्रेशर, माइग्रेन, सिरदर्द, अपच, कब्ज आदि समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसलिए दिन में 1 या 2 कप ही चाय पियें, इससे ज्यादा नही।

Third party image reference

3) मैदे से बनी हुई तली चीजें- 35 की उम्र के बाद मैदे से बनी चीजें कम से कम खाना चाहिए। आजकल बाजार में मिलने वाले ज्यादातर फूड्स मैदे से बना होता है और इन्हें तलकर बनाया जाता है। जो पेट और दिल की बीमारियों को बढ़ावा देता है।

Third party image reference

4) गेंहू का आटा- हमारे देश में सभी घरों में सबसे ज्यादा गेंहू के आटे का इस्तेमाल होता है। लेकिन 35 की उम्र के बाद सिर्फ गेंहू का आटा नही खाना चाहिए। बल्कि इसमें मोटे अनाज जैसे मक्का, रागी, बाजरा, चना, इसबगोल आदि को मिलाकर मिक्स आटा तैयार कर लें। और इनसे बनी रोटियों का सेवन करें।