किसी वरदान से कम नहीं है खाली पेट लहसुन खाना, जानिए इसके 4 बड़े फायदे
लहसुन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता हैं। इसका इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीफंगल जैसे गुण पाये जाते हैं। इसके अलावा इसमें कई तरह के विटामिन्स और पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। जिसकी वजह से लहसुन के सेवन से शरीर से कई गंभीर बीमारियां दूर हो जाती हैं। तो चलिए जानते हैं लहसुन खाने से हमें क्या क्या फायदे होते हैं।
(1) लहसुन में भरपूर मात्रा में विटामिन बी1, विटामिन बी2 और विटामिन सी मौजूद होता है। इसलिए सुबह खाली पेट लहसुन की 2 से 3 कलियां खाने से पाचन क्रिया तेज होती है।
(2) जो लोग कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं। उनकों रोज सुबह खाली पेट 2 से 3 लहसुन की कलियां गर्म पानी के साथ खाने से कब्ज की समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाता है।
(3) रोजाना सुबह और शाम सिर्फ 2 से 3 लहसुन की कलियों का सेवन करने से हार्ट अटैक आने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। क्योकि इसका सेवन करने से शरीर में गर्मी बढ़ जाती है। जिससे खून जम नहीं पाता है।
(4) जो लोग दाद और खुजली से परेशान रहते हैं। उनकों लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके अलावा लहसुन की कलियों का रस निकालकर दाद और खुजली वाले स्थान पर लगाने से 3 से 4 दिनों में ही इन समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है।

