जनता से रिश्ता वेबडेस्क।  इस हफ्ते गुरु की स्थिति में बदलाव होने जा रहा है। गुरु सप्ताह अंत में अस्त हो जाएंगे जबकि सप्ताह मध्य से ही अस्त होने का क्रम शुरू हो जाएगा। इस हफ्ते चंद्रमा और राहु का संयोग ग्रहण योग भी बनाने जा रहा है। इन स्थितियों में सप्ताह कैसा गुजरेगा जानिए ऐस्ट्रॉलजर गुंजन वार्ष्णेय से…

मेष राशि: भाग्य आप पर है मेहरबान

सप्ताह के आरंभ में धन-लाभ एवं सफलता अच्छे अवसर मिलते जाएंगे, कर्म करते जाएं, भाग्य आप पर मेहरबान है। सप्ताह मध्य में कार्य सिद्धि होती नजर आ रही है। पराक्रम में वृद्धि के भी प्रबल संयोग हैं। सप्ताह के अंतिम तीन दिन अनावश्यक वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें। कोई व्यक्ति बिना बात आपके उपर आरोप लगा सकता है। सप्ताह के अंतिम 2 दिनों में संयम से काम लेना चाहिए।

वृष राशि: भरपूर सहयोग होगा प्राप्त

यह पूरा सप्ताह आपके लिए मंगलमय है। ग्रह-गोचर सप्ताह के आरंभ में आपको सही निर्णय की प्रेरणा दे रहे हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कहीं से धन का लाभ मिलेगा एवं मित्रों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। पराक्रम के बल पर किया गया कार्य एवं किसी की सलाह से किया गया कार्य आपको आशातीत सफलता प्रदान करेगा।

मिथुन राशि: योजनाएं होंगी फलीभूत

सप्ताह के आरंभ में किसी बात से चिंतित रहेंगे। आरंभिक दो दिनों में खर्च की अधिकता रहेगी, शत्रु प्रबल रहेंगे, इसलिए अपने महत्वपूर्ण कार्यों को सप्ताह मध्य में ही करें तो बेहतर होगा। सप्ताह के प्रारम्भ के दो दिन को छोड़कर पूरा सप्ताह मंगलमय है। योजनाएं फलीभूत होंगी। सप्ताह मध्य में जहां सभी कार्य बनेंगे, वहीं सप्ताह अंत में धन आगमन के संयोग बन रहे हैं।

कर्क राशि: मान-सम्मान में होगी वृद्धि

लाभ आपका इंतजार कर रहा है। पुरानी योजनाएं सप्ताह आरंभ में आपको शुभ फल देने के लिए तत्पर है। सप्ताह मध्य में खर्च की अधिकता रहेगी। किसी दूसरे के कार्य में अनावश्यक हस्तक्षेप न करें अन्यथा हानि हो सकती है। सप्ताह का अंत सुखद व्यतीत होगा। मान-सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि: वाद-विवाद में न उलझें

सप्ताह का आरंभ अनुकूलता के साथ होगा। मन में जो भय बना हुआ था, वह कम होगा। सहयोगियों द्वारा सहानुभूति मिलेगी। आत्मबल बढ़ेगा। सप्ताह मध्य में कार्य की व्यस्तता बनी रहेगी। किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न होगा। सप्ताह के अंतिम तीन दिनों में थोड़ी सावधानी बरतें। वाद-विवाद में न उलझें तथा वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। अनावश्यक खर्च बना रहेगा।