सर्दियों में सेहत के लिए अच्छा नहीं होता रोजाना नहाना, जानें इसके नुकसान
अमेरिका के डर्मैटॉलजिस्ट डॉक्टर रनेला के अनुसार लोग रोजाना गंदे होने की वजह से नहीं बल्कि प्रेशर की वजह से नहाते हैं। स्टडीज में यह साबित हो चुका है कि स्किन में खुद को साफ करने की बेहतर क्षमता होती है। अगर आप जिम नहीं जाते या रोजाना पसीना नहीं बहाते, धूल-मिट्टी में नहीं रहते तो आपके लिए रोजाना नहाना जरूरी नहीं है।
अगर आप सर्दियों में गरम पानी से बहुत देर तक नहाते हैं तो यह फायदे से ज्यादा आपको नुकसान पहुंचा सकताहै। ऐसा करने से आपकी स्किन ड्राई हो सकती है। अगर आपको रोजाना नहाना जरूरी है तो 10 मिनट से ज्यादा देर न नहाएं।
अध्यन के अनुसार हमारी स्किन अच्छे बैक्टीरिया पैदा करती है जो की हमे केमिकल्स के टॉक्सिन्स से बचाते हैं। जॉर्ज वॉशिंग्टन यूनिवर्सिटी (वॉशिंग्टन डीसी, यूएस) के असिस्टेंट प्रफेसर डॉक्टर सी ब्रैंडन मिशेल का कहना है कि नहाने से स्किन के नेचुरल ऑयल निकल जाते हैं जिससे अच्छे बैक्टीरिया भी हट जाते हैं। ये बैक्टीरिया इम्यून सिस्टम को भी सपॉर्ट करते हैं। जिससे हमारी इम्यून मजबूत होता है। इसलिए सर्दियों में हमें हफ्ते में दो या तीन दिन ही नहाना चाहिए।
रोज गरम पानी से नहाने से हमारे नाखूनों को भी नुकसान पहुंचता है। नहाते वक्त नाखून पानी अवशोषित कर लेते हैं फिर सॉफ्ट होकर टूटने लगते हैं। इसके अलावा रोजाना नहाने से पानी की बर्बादी भी होती है। एक स्टडी के मुताबिक एक व्यक्ति के नहाने में रोजाना 55 लीटर पानी बर्बाद होता है।
