अगर पेट और कमर की चर्बी को कम करना चाहते हैं तो फॉलो करें ये नुस्खा.
मोटापा बहुत से रोगों से जुड़ा हुआ है, जैसे हृदय रोग, मधुमेह, निद्रा कालीन श्वास समस्या, कई प्रकार के कैंसर और अस्थिसंध्यार्ति मोटापे का प्रमुख कारण अत्यधिक कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों का सेवन, शारीरिक गतिविधियों का अभाव, आनुवांशिकी का मिश्रण हो सकता है। हालांकि मात्र आनुवांशिक, चिकित्सकीय या मानसिक रोग के कारण बहुत ही कम संख्या में पाये जाते हैं।
आजकल की बदलती जीवनशैली और अनियमित दिनचर्या के कारण लोग नई नई परेशानियों से परेशान हो रहे हैं। इनमे हाथों पैरों के दर्द, हड्डियों की कमजोरी, पेट की समस्याएं जैसे कब्ज, एसिडिटी, गैस और बढ़ता मोटापा जैसी परेशानियां प्रमुख हैं। इस आसान से उपाय से आप छुटकारा पा सकते हैं। दोस्तों इनमे से मोटापा एक ऐसी समस्या है जो कई और भी परेशानियों को पैदा करती है, इस उपाय को अपनाकर कमर और पेट की अतिरिक्त चर्बी को कम कर सकते हैं। इसे लगातार कुछ दिनों तक प्रयोग करने से जबरदस्त असर देखने को मिलता है, इस नुस्खे को बनाने के लिए आपको 2 गिलास पानी चाहिए, इसमें आप आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच सौंफ, आधा चम्मच धनिये के बीज मिला लीजिये, फिर इस पानी को उबाल को इसे तबतक उबले जबतक की ये आधा न रह जाए। फिर इस पानी को छान लीजिये.
दोस्तों जब पानी गुनगुना रह जाये तो इसमें आधा चम्मच अदरक का रस और आधा चम्मच शहद मिला लें, और इसे अच्छे से मिक्स कर लें, अब इस ड्रिंक को खाली पेट सुबह और शाम को डिनर से 2 घंटे पहले पीना है इस उपाय से आप का कुछ ही दिनों में कमर और पेट की चर्बी कम होने लगेगी.
