आप सोने से पहले यहां जरूर लगाएं सरसों तेल, मिलेंगे हैरान कर देने वाले फायदे


हेलो दोस्तो नमस्कार,दोस्तों हर घर में सरसों के तेल का प्रयोग होता है। ज्यादातर सब्जियां सरसों के तेल में ही बनाई जाती है। इसके अलावा लोग बालों में सरसों का तेल लगाना पसंद करते हैं क्योंकि इससे कई फायदे होते हैं। सरसों के तेल का प्रयोग शरीर की मालिश में भी किया जाता है। वास्तव में सरसों का तेल बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है क्योंकि सरसों के तेल में तरह-तरह की विटामिन, प्रोटीन, मिनरल्स एवं अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। इससे शरीर को बहुत फायदा होता है।

Third party image reference

आज मैं आपको इस पोस्ट में बताने वाली हूं कि इन अंगों पर सरसों का तेल लगाने से गजब के फायदे होते हैं। आप भी इन फायदों को जानकर हैरान रह जाएंगे। आप ऐसा करने से कई तरह की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं।

1) नाभि में लगाएं तेल- जो लोग रात को सोने से पहले अपनी नाभि पर तेल लगाकर सोते हैं तो उनके होंठ नहीं फटते हैं। ऐसा करने से आपके होंठ और मुलायम रहते हैं। पेट दर्द की समस्या भी दूर हो जाती है।

Third party image reference

2) सिर की मालिश- हर व्यक्ति दिन भर काम करके बहुत ज्यादा थक जाता है। इस कारण व्यक्ति तनाव में भी रहता है। अगर आप भी अपनी थकान और तनाव को दूर करना चाहते हैं तो हर रोज रात को सोने से पहले सरसों के तेल से सर की मालिश करें। ऐसा करने से आपको थकान महसूस नहीं होगी और तनाव दूर हो जाएगा। तनाव में रहने से तरह-तरह की बीमारियां होने लगती है। ज्यादा तनाव में रहना बहुत ही ज्यादा नुकसानदायक होता है। इससे हार्टअटैक, ब्रेन डैमेज जैसी खतरनाक बीमारियां हो सकती है।

3) शरीर की मालिश- सरसों के तेल से सोने से पहले अपने शरीर की अच्छी तरह से मसाज करनी चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो सरसों का तेल आपके शरीर के पोर्स में जाकर मसल्स को रिलैक्स करता है। इससे आपके शरीर को बहुत ज्यादा आराम मिलता है। इस कारण आपको तरह-तरह के दर्द नहीं होते हैं। सर्दियों के मौसम में सरसों के तेल से शरीर की मसाज करना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है क्योंकि सरसों का तेल गर्म होता है। नवजात शिशुओं की सरसों के तेल से मसाज करनी चाहिए। इससे उनकी हड्डियां मजबूत बनती है।