हर रोज कच्चा प्याज खाने से शरीर के साथ क्या होता है, अभी जान लीजिये
प्याज एक ऐसी चीज है जो लगभग हर रसोई में आसानी मिल जाती है, प्याज के बिना तो किसी सब्जी में स्वाद ही नही आता है, बहुत से लोग तो सलाद में भी कच्चे प्याज का सेवन करते हैं, तो अगर आप भी उन्ही लोगों में से एक हैं, जिनको प्याज के बिना भोजन अच्छा नही लगता है और हर दिन कच्चे प्याज का सेवन करते हैं, तो जान लीजिये आपके शरीर के साथ क्या होता है, दरअसल कच्चे प्याज का सेवन करने से हमारी सेहत को बहुत फायदा होता है, तो चलिए जान लेते हैं।
कच्चे प्याज में सल्फर और कई जरूरी विटामिन्स मौजूद होते हैं, जो हमारे शरीर से कई सारी बीमारियों को दूर करते हैं, कच्चे प्याज में फाइबर भी बहुत ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, जो पेट के लिए किसी वरदान से कम नही होता है, इसीलिए कच्चा प्याज खाने से से पेट सम्बन्धी परेशानियाँ जैसे कब्ज, गैस, एसिडिटी और अपच आदि दूर रहते हैं।
कच्चा प्याज काटते समय सल्फर नाक के जरिये शरीर में प्रवेश करता है, जो एनीमिया जैसी बीमारी से बचाव में सहायक होता है, कच्चा प्याज खाने से हाई ब्लडप्रेशर में भी आराम मिलता है यह धीरे धीरे नॉर्मल होने लगता है, इसके साथ ही सर्दी जुकाम और कफ की समस्याओं में भी कच्चा प्याज फायदेमंद होता है।


