इसमें कॉपर , मैगनीज , फास्फोरस , मैग्नेशियम व जिंक जैसे पाेषक तत्वाें की भरपूर मात्रा पार्इ जाती है. इसके अतिरिक्त , थायमिन , विटामिन B 6 , विटामिन K , आयरन , पोटेशियम आदि खनिज भी पर्याप्त मात्रा में होते हैं.

सेहतमंद रहने के लिए काजू का नियमित उपयाेग फायदेमंद है. यदि किसी काे सूखे मेवाें से एलर्जी की समस्या है ताे वे इनका सेवन न करें या डॉक्टर की सलाह से करें. आइए जानते हैं काजू के भाेजन आैर राेग संबंधी कुछ जरूरी याेगाें के बारे में :-

काजू का दूध
आवश्यकतानुसार काजू की गिरियां लेकर 4 घंटे तक के लिए पानी में भिगाेकर रखें. फिर उसे पीसकर आैर पानी मिलाकर छान लें, इस तरह से काजू का दूध तैयार हाे जाएगा. यह दूध पचने में हल्का आैर स्वास्थ्य वर्धक हाेता है.

काजू का दही
काजू के दूध काे गरम करके आैर उसमें दही का जामन देकर जमा देने से काजू का दही बनता है. यह दही भी शरीर काे ताकत देता है.

पुरूषाें की कमजाेरी करे दूर
राेज नियमित रूप से काजू का सेवन पुरूषाें के लिए विशेष हितकारी है.इससे पाैरूष संबंधी कर्इ समस्याएं अच्छा हाे जाती हैं.

सफेद दाग
सफेद दागाें पर काजू का ऑयल लगाते रहने से वे धीरे-धीरे अच्छा हाे जाते हैं.