अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो केला आपके लिए बेहतर है,

आज के इस लेख में हम जानेंगे केला वजन बढ़ाने में कैसे मदद करता है, तो देर किस बात की चलिये फिर शुरु करते है।

Third party image reference

केले में भरपूर पोषक तत्व पाएं जाते हैं जो हमारे शरीर के स्वस्थ विकास के लिए आवश्यक होते हैं। केले में कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट्स, विटामिन बी-6, विटामिन ए, विटामिन सी, राइबोफ्लेविन, मैंग्नीज, पोटेशियम, डाइटरी फाइबर, मैग्नीशियम, फोलेट, नियासिन और आयरन पाएं जाते हैं।

केला से वजन क्यों बढ़ता है

Third party image reference

अगर आप अपने दिन की जरुरत के हिसाब से ज्यादा कैलोरी का सेवन करते हैं तो इससे आपका वजन बढ़ता है। आपको दिनभर में कितनी कैलोरी का सेवन करना है, यह आपकी गतिविधियों पर निर्भर करता है। अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आपको अपनी दैनिक जरुरत से 500-1000 अधिक कैलोरी का सेवन करना होता है। इससे आपका वजन बहुत जल्द ही बढ़ता है।