पालक ही नहीं सर्दियों में खाएं ये हरी सब्जियां, फायदे जानकर आप भी रह जायेंगे हैरान
ठंड के दिनों में खान-पान का विशेष ध्यान रखना पड़ता है क्योंकि आपकी जरा सी लापरवाही से सर्दी-जुकाम और बुखार का खतरा बढ़ जाता है। वैसे सर्दियों में खाने पीने के लिए ढेर सारी सब्जियां होती हैं जिनमें सबसे खास होती हैं हरी पत्तेदार सब्जियां।
डेस्क। ठंड के दिनों में खान-पान का विशेष ध्यान रखना पड़ता है क्योंकि आपकी जरा सी लापरवाही से सर्दी-जुकाम और बुखार का खतरा बढ़ जाता है। वैसे सर्दियों में खाने पीने के लिए ढेर सारी सब्जियां होती हैं, जिनमें सबसे खास होती हैं हरी पत्तेदार सब्जियां। इनमें कुछ साग तो साल भर मिल जाती हैं, लेकिन कुछ सिर्फ ठंड के मौसम में ही आती हैं। हम बता रहे हैं इस मौसम की 5 हरी साग जिन्हें अगर आप डाइट में शामिल करेंगे तो गजब के फायदे पाएंगे -
ये खबर भी पढ़े: अगर रात को मोजे पहनकर सोने के फायदे जान लेंगे आप तो आज से शुरू कर देंगे...
सरसों: पंजाबी का फेमस सरसों का साग सिर्फ खाने में स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि सेहत के लिए बहुत बढ़िया माना होता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, पोटेशियम, फैट,
शुगर, फाइबर, आयरन विटामिन ए, सी, डी, बी 12, मैग्नीशियम, और कैल्शियम के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा होता है। यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ ही पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।

