नीले रंग की नंबर प्लेट भारत में सिर्फ इन खास लोगों को मिलती है, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
सामान्य गाड़ी में सफेद रंग की नंबर प्लेट दी जाती है
किसी भी सामान्य गाड़ी में सफेद रंग की नंबर प्लेट दी गई होती है और उस पर काले रंग से नंबर लिखा गया होता है। इस तरह की नंबर प्लेट वाली गाड़ियों का इस्तेमाल निजी तौर पर किया जाता है। सामान्य तौर पर ऐसी गाड़ियां आम लोगों के पास होती हैं और वो उनका इस्तेमाल घूमने जाने, ऑफिस या अन्य किसी भी कार्य के लिए इस्तेमाल करते हैं।
नीले रंग की नंबर प्लेट का इस्तेमाल आम इंसान नहीं कर सकता
नीले रंग की नंबर प्लेट बेहद खास होती हैं और इनका इस्तेमाल एक आम इंसान नहीं कर सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि इनका इस्तेमाल आम इंसान नहीं कर सकता है तो भला कौन करता होगा?
नीले रंग की नंबर प्लेट का इस्तेमाल एंबेसडर द्वारा किया जाता है
Third party image reference
जिन कारों पर नीले रंग की नंबर प्लेट होती है और उनपर सफेद अक्षरों से लिखा गया होता है तो ऐसी कारों का इस्तेमाल एंबेसडर द्वारा किया जाता है। जैसे भारत में दूसरे देशों के दूतावास या राजनयिक नीले रंग की नंबर प्लेट वाली गाड़ी ही इस्तेमाल कर सकते हैं।
