अक्सर कारखानो की छतों पर गोल गोल पहिये जैसा घूमता हुआ क्या लगा होता है जानिए


wind ventilator

आप लोगों में से ज्यादातर ने शायद कहीं ना कहीं किसी छत पर इन गोल-गोल पहिये जैसी घूमती चीजों को देखा हो, अगर आप नहीं जानते हो कि यह क्या है तो आप इस पोस्ट को पूरा पढ़िए|

इस मशीन को विंड वेंटीलेटर (विंड टरबाइन वेंटिलेटर) कहते हैं, हालांकि इसके पीछे कोई बहुत बड़ा विज्ञान नहीं है लेकिन जो भी है बहुत जरूरी है|

Credit-Azabgazab.com

तो होता क्या है कि किसी फैक्ट्री,कारखाने में बहुत से लोग काम करते हैं और अलग-अलग तरह के काम करते हैं| तो यह विंड वेंटीलेटर वहां पर पैदा होने वाली गर्म हवा को बाहर निकालने का काम करता है| हर एक फैक्ट्री की छतों पर इनको लगाया जाता है| और यह जरूरी नहीं है कि ये इसी आकार के हो यह अलग तरह के भी हो सकते हैं |

wind ventilator

गर्म हवा हल्की होती है और वह ऊपर की ओर उठती है| विंड वेंटीलेटर में पंखे लगे होते हैं,जो कि उल्टी दिशा में घूमते हैं, उल्टी दिशा से मतलब है कि हमारे घरों में लगे जो पंखे होते है वे नीचे की ओर हवा देते हैं, लेकिन इनमें लगे पंखे उल्टे घूमते हैं|