धोनी और सुशांत सिंह राजपूत के बीच यह थी 'आधी समानता', एक्टर ने खुद किया था खुलासा

नई दिल्ली: बॉलीवुड के युवा प्रतिभाशाली अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने बेहत चौंकाने वाले घटनाक्रम के तहत मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। इसके पीछे के कारणों के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं लग पाया है लेकिन यह निश्चित तौर पर एक दिल तोड़ने वाली घटना है।
भारत में खेल की दुनिया में सुशांत सिंह राजपूत को पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रोल निभाने के लिए जाना जाता है। वह रोल उन्होंने जिस शिद्दत से निभाया वह सभी जानते हैं।

किरण मोरे ने दी थी ट्रेनिंग-
भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक: एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी के लिए अपनी भूमिका तैयार करना बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के लिए एक कठिन काम रहा। टीवी के शो 'पवित्र रिश्ता' से प्रसिद्ध हुए सुशांत को नेट्स में भारत के पूर्व क्रिकेटर किरण मोरे द्वारा प्रशिक्षित किया गया था। सुशांत सिंह राजपूत ने एमएस धोनी जैसे शॉट्स का अभ्यास किया, जिसमें प्रसिद्ध 'हेलीकॉप्टर शॉट' भी शामिल है।