सुशांत ने खेल जगत में भी धोनी का किरदान निभाकर नाम कमाया था। भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक: एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी के लिए अपनी भूमिका तैयार करना बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के लिए एक कठिन काम रहा। लेकिन जैसे उन्होंने ये रोल अदा किया उससे क्रिकेटर भी उनके मुरीद हो गए थे।

सुशांत राजपूत की मौत पर बोले सचिन तेंदुलकर- इस खबर से हैरान हूं

अब उनकी असमय मौत पर भारतीय क्रिकेट सितारों ने प्रतिक्रिया दी है-

वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा है- जीवन बहुत अनिश्चित है और हम कभी नहीं जानते कौन किस दौर से गुजर रहा है। ओम शांति